Follow Us:

महिला जनशक्ति को समर्पित कार्यक्रम में काकू का विकास संकल्प


सुक्खू सरकार ने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की योजना दोहराई
➤ पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा – “महिला शक्ति ही जनशक्ति है, संघर्ष जारी रहेगा”
ढूगियारी पंचायत में महिला मंडल और युवा मंडल को 5 लाख का भवन सौंपा गया



हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के लिए सुक्खु सरकार की महिला नारी सशक्तिकरण योजना के तहत हर माह 1500 रुपए देने का ऐलान लगातार चर्चा में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला शक्ति ही जनशक्ति है और वे महिलाओं को शक्ति प्रदान करते रहेंगे।

इसी क्रम में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित “चलो गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत ढूगियारी अपर में महिलाओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व पूर्व सीपीएस चौधरी सुरेंद्र काकू ने महिलाओं की शक्ति और विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में 250 महिला मंडल हैं, जिनमें से 175 महिला मंडल उन्होंने स्थापित किए

इस दौरान पूर्व विधायक काकू ने महिला मंडल और युवा मंडल को 5 लाख रुपए की लागत से बने भवन का लोकार्पण किया और इसे महिला जनशक्ति को समर्पित किया। उन्होंने दो टूक कहा कि जनशक्ति का आशीर्वाद ही उन्हें संघर्ष और विकास की प्रेरणा देता रहा है, और यही वजह है कि वे आज भी राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं।

सभा में ग्रामीण महिलाओं ने भी अपनी राय रखते हुए कहा कि काकू को दो बार महज 200 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा, जिसे विधानसभा क्षेत्र का दुर्भाग्य माना जा रहा है। इस दौरान काकू ने आरोप लगाया कि पिछले चुनावों में ईवीएम में धांधली और पैसों-शराब का दुरुपयोग किया गया, जिसकी पोल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी खोली है।

उन्होंने वादा किया कि गांव-गांव जाकर भाजपा विधायक द्वारा जनता से किए गए “धोखे और धांधली” का पर्दाफाश करेंगे और जनता को न्याय दिलाएंगे। कार्यक्रम में ढूगियारी पंचायत प्रधान निशा देवी, जिला परिषद सदस्य पंकु और वार्ड पंच भी मौजूद रहे।