Follow Us:

जय राम को ‘पनौती’ कहने पर बिफरी भाजपा, नेगी पर हमलावर

➤ भाजपा ने मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ विधानसभा में बहिष्कार का एलान किया
➤ विपक्ष का आरोप – मंत्री ने जनता और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर का अपमान किया
➤ नेगी का पलटवार – बोले जय राम ठाकुर हैं पनौती, सत्ता में रहकर किया प्रदेश का नुक़सान



हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सियासी गर्मी बढ़ गई है। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, सराज में आई आपदा को लेकर मंत्री नेगी ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर को निशाने पर लिया और तीखी टिप्पणी कर दी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जय राम ठाकुर प्रदेश के लिए पनौती हैं और उनके कार्यकाल में प्रदेश का केवल नुक़सान हुआ।

इस बयान के बाद भाजपा विधायकों ने मंत्री नेगी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और विधानसभा में उनका बहिष्कार कर दिया। शुक्रवार को जब आपदा पर हुई लंबी चर्चा का जवाब मंत्री नेगी देने उठे, तो विपक्ष बिना सुने ही सदन से बाहर चला गया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन परमार ने कहा कि मंत्री ने जिस असभ्य भाषा का प्रयोग किया, वह न केवल नेता प्रतिपक्ष बल्कि हिमाचल की जनता, मंडी और सराज की जनता का अपमान है। भाजपा ने घोषणा की कि वर्तमान सत्र के दौरान वे मंत्री नेगी से कोई सवाल नहीं पूछेंगे और न ही उनके उत्तरों में भाग लेंगे।

दूसरी ओर, मंत्री जगत नेगी ने भी विपक्ष को करारा जवाब दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जय राम ठाकुर के कार्यकाल में प्रदेश के वन क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ। उनके अनुसार, ठाकुर के कार्यकाल में 24 फीसदी जंगल कम हुए और 56 मामले पेड़ कटान के सामने आए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सराज दौरे के दौरान उनके काफिले पर जय राम ठाकुर के इशारे पर काले झंडे और जूते फेंके गए, जो तिरंगे का अपमान है।

सियासी बयानबाज़ी ने सत्र का माहौल और गरमा दिया है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच