Follow Us:

शिवि चौहान बने मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नेशनल जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज

शिवि चौहान पहले से युवा कांग्रेस ट्रेनिंग विभाग के ऑल इंडिया इंचार्ज
➤ अब उन्हें नेशनल जनरल सेक्रेटरी इनचार्ज मध्यप्रदेश का कार्यभार भी सौंपा गया
➤ पंचायत से राष्ट्रीय नेतृत्व तक सक्रिय और संगठन विस्तार में अहम योगदान



युवा कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय शिवि चौहान को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पहले से ही युवा कांग्रेस के ट्रेनिंग विभाग के ऑल इंडिया इंचार्ज हैं और पूरे देशभर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब उन्हें नेशनल जनरल सेक्रेटरी इनचार्ज मध्यप्रदेश का कार्यभार भी सौंपा गया है। यह फैसला उनकी कार्यक्षमता और संगठन के प्रति समर्पण का स्पष्ट प्रमाण है।

शिवि चौहान वर्ष 2004 से संगठन से जुड़े हुए हैं और पंचायत स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया है। 2018 में वे राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर राजस्थान और हरियाणा में सक्रिय हुए। वर्ष 2020 में उन्हें राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा प्रभारी नियुक्त किया गया और इसके बाद उत्तराखंड प्रभारी के रूप में भी उन्होंने संगठन विस्तार व प्रशिक्षण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ग्राम पंचायत स्तर पर उपप्रधान रह चुके शिवि चौहान का कहना है कि यह नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान की बात है और इससे युवाओं को राजनीति व संगठन से जुड़ने का बड़ा मंच मिलेगा। संगठन विस्तार और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उनका अनुभव मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस को नई दिशा देने में सहायक साबित होगा।