➤ आर.एस. बाली ने कहा नगरोटा क्षेत्र का विकास फिर से पटरी पर आया
➤ बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ गांव-गरीब के विकास को भी प्राथमिकता दी गई
➤ दुबई में कार्यरत युवाओं से वीडियो कॉल कर हालचाल जाना
नगरोटा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने रविवार को नगरोटा जल शक्ति विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र का जो विकास रुका हुआ था, उसे उन्होंने दोबारा पटरी पर लाने का काम किया है।
बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा को शिक्षा का हब बनाने का श्रेय विकास पुरुष स्वर्गीय जी.एस. बाली को जाता है। उनके कार्यकाल में क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ, लेकिन उसके बाद विकास की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। अब एक बार फिर नगरोटा को पूरे प्रदेश में अग्रणी विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में काम हो रहा है।
उन्होंने बताया कि नगरोटा में इस समय सौंदर्यकरण, पार्किंग, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, इंटरनेशनल फाउंटेन, वेडिंग डेस्टिनेशन, संयुक्त कार्यालय भवन, फायर स्टेशन कार्यालय और मॉडल आईटीआई जैसे करोड़ों रुपए के बड़े प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जन समस्याएं सुनते हुए बाली ने दुबई में काम कर रहे युवाओं से वीडियो कॉल पर भी बातचीत की। युवाओं ने बताया कि वे अपने काम से संतुष्ट हैं और उन्हें पदोन्नति भी मिली है।
इससे पहले सुबह उन्होंने अपने घर पर भी लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निवारण के निर्देश दिए। मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में एसडीएम मुनीष शर्मा, मानसिंह, प्रताप रियाड़, अरुण कटोच सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।



