Follow Us:

दुबई में चालक की नौकरी का सुनहरा मौका, हरोली में 27 अक्तूबर को साक्षात्कार

दुबई के जेबेल अली पोर्ट में चालक के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 27 अक्तूबर को
साक्षात्कार हरोली उपमंडल के पालकवाह कौशल विकास केंद्र में होंगे
चयनित युवाओं को 52 हजार रुपये तक का वेतन और ओवरटाइम-भत्ता मिलेगा


हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। दुबई के जेबेल अली पोर्ट में आईटीवी ट्रेलर चालक के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 27 अक्तूबर को आयोजित किए जा रहे हैं। यह साक्षात्कार श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड और जालंधर कौशल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में होंगे।

साक्षात्कार का आयोजन सुबह 9 बजे से हरोली उपमंडल के पालकवाह स्थित कौशल विकास केंद्र में किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार का शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होना आवश्यक है तथा बेसिक अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए।

उम्मीदवार की आयु सीमा 24 से 41 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा वैध भारतीय पासपोर्ट और एचएमवी (Heavy Motor Vehicle) ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक है। उम्मीदवार के शरीर पर किसी प्रकार का टैटू नहीं होना चाहिए। चयनित चालकों को 2250 संयुक्त अरब अमीरात दिरहम (लगभग ₹52,000 भारतीय रुपये) का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही ओवरटाइम, आवास और अन्य भत्तों की भी सुविधा रहेगी।

इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, बायोडाटा की प्रति, वैध पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस लेकर साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। हालांकि साक्षात्कार में आने-जाने के लिए यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

यह पहल राज्य के युवाओं को विदेशों में रोजगार का अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।