➤ वृश्चिक राशि का चंद्रमा सभी 12 राशियों पर प्रभाव
➤ हर राशि के लिए शुभ अंक, शुभ रंग और खास उपाय जरूरी
➤ दिनभर के शुभ-अशुभ योग का विस्तृत ज्योतिषीय विश्लेषण
26 अक्टूबर 2025 के दिन वृश्चिक राशि में स्थित चंद्रमा पूरे दिन भावनाओं, स्वास्थ्य, कार्य और संबंधों पर महत्वपूर्ण असर डालता दिखाई देगा। रविवार होने के कारण जहां कुछ राशियों को विश्राम के अवसर मिलेंगे, वहीं कई राशियाँ मेहनत और सावधानी के संकेत भी देती हैं। आइए देखते हैं आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा…
मेष राशि
चंद्रमा आठवें भाव में होने से आज सावधानी बेहद जरूरी है। वाहन धीरे चलाएं और जोखिम वाले कार्य टालें। सरकारी वाद-विवाद या विवादस्पद कार्यों से दूरी रखें। परिवार और संतान के साथ मतभेद न बढ़ाएँ।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि
आज साझेदारी में सफलता मिलेगी और नजदीकी रिश्तों में मजबूती आएगी। दोपहर बाद परिस्थिति बदल सकती है, इसलिए धैर्य रखें और किसी के साथ विवाद न करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।
मिथुन राशि
कामकाज में आपकी बातों का महत्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर शाम के समय थकान और मानसिक चिड़चिड़ापन घेर सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएँ।
कर्क राशि
पांचवें भाव में स्थित चंद्रमा संतान, शिक्षा तथा रिश्तों में सुख दे रहा है। आध्यात्मिक आनंद का समय है। पेट संबंधी समस्या से बचें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: मोती रंग
उपाय: चावल का दान करें।
सिंह राशि
घर-परिवार और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तनाव और खर्च बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण वाद-विवाद टालें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएँ।
कन्या राशि
परिवारिक रिश्तों में प्रेम और सहयोग मिलेगा। काम में नए अवसर मिल सकते हैं। दोपहर बाद अचानक चिंता संभव।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
उपाय: तुलसी को जल दें।
तुला राशि
आर्थिक लाभ के योग हैं। यात्रा संभव, जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। दोपहर बाद मूड स्विंग हो सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: माता लक्ष्मी की आराधना करें।
वृश्चिक राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मबल और ऊर्जा का संचार होगा। पर वाणी पर संयम जरूरी, रिश्तों में कटुता न आए इसका ध्यान रखें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
उपाय: किसी जरूरतमंद को वस्त्र दान करें।
धनु राशि
खर्च बढ़ेगा और मानसिक अशांति संभव। विदेश संबंधी कार्य सफल होंगे। दोपहर बाद राहत मिलेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: केसर तिलक करें।
मकर राशि
लाभ और उन्नति का दिन। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पर शाम होते-होते थकावट और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: भूरा
उपाय: पीपल वृक्ष की परिक्रमा करें।
कुंभ राशि
कैरियर और व्यापार में सफलता के योग। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा पर खान-पान में लापरवाही न करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएँ।
मीन राशि
धार्मिक यात्रा, भाग्य वृद्धि और कार्य सिद्धि के संकेत। विरोधी कमजोर पड़ेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: गुरुवार को पीली वस्तु का दान करें।



