Follow Us:

बिहार चुनावों के प्रचार में कांग्रेस ने उतारे 40 बड़े चेहरे, सीएम सुक्‍खू भी शामिल

बिहार चुनाव में सीएम सुक्खू बने स्टार प्रचारक
कांग्रेस ने जारी की 40 नेताओं की सूची
पहले चरण में करेंगे चुनाव प्रचार


बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू को भी शामिल किया गया है। कांग्रेस की ओर से कुल 40 नेताओं को स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है, जो बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के लिए प्रचार अभियान संभालेंगे।

सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पहली बार बिहार चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। पार्टी को उम्मीद है कि उनका प्रदर्शन और संगठनात्मक कौशल प्रचार अभियान में अहम भूमिका निभाएगा।

कांग्रेस ने इस सूची में बिहार के कई स्थानीय नेताओं को भी स्थान दिया है, जिनमें कन्हैया कुमार, अजय राय, मीरा कुमार, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, जिग्नेश मेवाणी, अल्का लांबा, पवन खेड़ा, शकील अहमद, जीतू पटवारी समेत कई नाम शामिल हैं।

कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची को आगामी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी चाहती है कि संगठन मजबूत हो और स्टार प्रचारक जनता के बीच कांग्रेस की बात मजबूती से रखें।

स्टार प्रचारकों की पूरी सूची इस प्रकार है:
मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, सुखविंदर सिंह सुक्खू, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, कृष्णा अल्लावरु, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, मोहम्मद जावेद, अखिलेश प्रसाद सिंह, मनोज राम, अल्का लांबा, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतू पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवाणी, रंजीत रंजन, राजेश रंजन (पप्पू यादव), अनिल जयहिंद, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी, उदय भानु चिब, सुबोध कांत सहाय।