Follow Us:

भूकंप का हलका झटका, तीव्रता 2.4

➤ हिमाचल के चंबा में आधी रात 12:39 बजे भूकंप के झटके महसूस
➤ तीव्रता 2.4, गहराई 10 किलोमीटर
➤ किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं


 गुरुवार देर रात 12 बजकर 39 मिनट पर चंबा जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 2.4 रही, जबकि इसकी गहराई 10 किलोमीटर रिकॉर्ड की गई।

 राहत की बात यह है कि किसी भी तरह के जान या माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकांश लोगों ने झटकों की तीव्रता कम होने के कारण इन्हें महसूस भी नहीं किया।

चंबा जिला भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन-5 में आता है, जिसके चलते यहां अक्सर हल्के कंपन दर्ज होते रहते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार क्षेत्र की टेक्टोनिक गतिविधि लगातार सक्रिय रहती है।

भूकंप आने के वैज्ञानिक कारणों की बात करें तो धरती की सतह कई टेक्टोनिक प्लेटों से मिलकर बनी होती है। ये प्लेटें लगातार धीमी गति से सरकती रहती हैं। आपस में टकराव या दबाव बढ़ने पर ऊर्जा बाहर निकलती है, जिसके परिणामस्वरूप भूकंप आता है