Follow Us:

हिमाचल में HPPS अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां तय , जानें कहां किसका तबादला

हिमाचल में HPPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
सीआईडी, पुलिस मुख्यालय, SDRF और विजिलेंस में बड़ा फेरबदल
मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने जारी किए आदेश


हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए HPPS अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव Sanjay Gupta द्वारा 28 फरवरी 2026 को जारी अधिसूचना के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह बदलाव पुलिस मुख्यालय, सीआईडी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो, SDRF और जिला स्तर की इकाइयों में किया गया है।

जारी सूची के अनुसार दिनेश कुमार (HPPS 2006), जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, शिमला के पद पर तैनात थे, अब उन्हें पुलिस अधीक्षक (कल्याण), पुलिस मुख्यालय, शिमला नियुक्त किया गया है। वहीं पंकज शर्मा (HPPS 2007) को पुलिस मुख्यालय से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, शिमला की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में नवदीप सिंह (HPPS 2010), जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, शिमला के पद पर थे, अब उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, देहरा, पुलिस जिला देहरा में तैनात किया गया है। प्रमोद चौहान (HPPS 2011) को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो में लीव रिजर्व से हटाकर मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

अमर सिंह (HPPS 2012) को प्रथम एचपीएपी बटालियन, जुंगा से स्थानांतरित कर उप पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय, शिमला लगाया गया है। वहीं कमल किशोर-I (HPPS 2013) को विजिलेंस मुख्यालय से हटाकर प्रथम एचपीएपी बटालियन, जुंगा में भेजा गया है।

May be an image of blueprint and text that says

कमल किशोर-II (HPPS 2016), जो पुलिस महानिरीक्षक (दक्षिणी रेंज) कार्यालय में स्टाफ ऑफिसर थे, अब उन्हें उप पुलिस अधीक्षक, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), शिमला नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा गीतांजलि ठाकुर (HPPS 2018) को पुलिस मुख्यालय के लीव रिजर्व से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक (दक्षिणी रेंज) कार्यालय में स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है।