Follow Us:

ऊना: जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत

रविंदर, ऊना |

ऊना के अम्ब के तहत मनसोह टिक्करी में 35 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान मनसोह टिक्करी निवासी राज कुमार के रूप में की गई है। वहीं घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक राज कुमार ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते सल्फास की गोलियां निगल ली। तबीयत बिगडऩे पर उसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया।

जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रीजनल अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी दीवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक का रीजनल अस्पताल ऊना के पोस्ट मार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।