Follow Us:

अमृतसर- पठानकोट रेल मार्ग किया चालू, पुलिस और लोगों के बीच हुआ पथराव

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अमृतसर- पठानकोट रेल मार्ग आज भारी पुलिस बल की निगरानी में चालू करा दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच यहां से शाम करीब साढ़े तीन बजे एक माल गाड़ी को गुजारा गया। जालंधर से आई मालगाड़ी को अमृतसर रलवे स्‍टेशन की तरफ रवाना किया गया। इससे पहले ट्रैक को खाली कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया।

जानकारी के अनुसार लोग जोड़ा रेलवे फाटक के पास प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उनको वहां से हटाने की कोशिश की। इस पर लोगों और प‍ुलिस के बीच टकराव हो गया। गुस्‍साए लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। लोगों का गुस्‍सा देख और पथराव करने से पुलिस ने भी लोगों पर लाठीचार्ज किया। बाद में पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। वहां हालत अब भी तनावपूर्ण है। इस घटना में 3 पुलिसकर्मियों के साथ 12 से अधिक लोग घायल हो गए।

बता दें कि शुक्रवार को जोड़ा रेल फाटक के पास धोबीघाट मैदान में दशहरा कार्यक्रम चल रहा था। वहां रावण के पुतले का दहन किया जा रहा था। काफी संख्‍या में लोग रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन कार्यक्रम देख रहे थे। इसी दौरान एक डीएमयू ट्रेन ने लोगों को रौंद दिया। इससे 61 लोगों की मौत हो गई और करीब 143 लोग घायल हो गए।