Follow Us:

मंच पर अचानक बेहोश हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अहमदनगर में कृषि विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी की आज अचानक एक सार्वजनिक कार्यक्रम में तबीयत बिगड़ गई। परिवहन मंत्री गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम में मंच पर बेहोश हो गए। जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।  इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव भी मौजूद थे। गडकरी मंच पर अन्य अतिथियों के साथ खड़े थे कि तभी अचानक वे बेहोश गए।