Follow Us:

फिल्मकार मृणाल सेन का निधन, कुछ दिनों से चल रहे थे बिमार

पी. चंद |

कुछ दिनों से बिमार चल रहे मशहूर फिल्मकार मृणाल सेन का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार मृणाल सेन का न‍िधन उनके घर कोलकाता के भवानीपोर में रव‍िवार को सुबह 10 बजे के करीब हुआ। वे लंबे समय से ब‍ीमार चल रहे थे। साल 2005 में भारत सरकार ने उनको 'पद्म विभूषण' से भी नवाजा गया था।

मृणाल सेन का जन्म 14 मई 1923 में फरीदपुर नामक शहर में (जो अब बांग्लादेश में है) में हुआ था। 1955 में मृणाल सेन ने अपनी पहली फीचर फिल्म 'रातभोर' बनाई। उनकी अगली फिल्म 'नील आकाशेर नीचे' ने उनको स्थानीय पहचान दी और उनकी तीसरी फिल्म 'बाइशे श्रावण' ने उनको अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि दिलाई। उनकी अधिकतर फ़िल्में बांग्ला भाषा में है। मृणाल सेन के न‍िधन पर कई हस्तियों ने शोक जताया।।।

80 वर्ष की उम्र में 2002 में अपनी आखिरी फिल्म आमार भुवन बनाई थी। साल 2000 में उन्हें रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप सम्मान से सम्मानित किया। 2005 में 'दादा साहब फाल्के' पुरस्कार प्रदान किया था।