Follow Us:

पीएम ने अंडमान और निकोबार पोर्ट ब्लेयर पर 3 द्वीपों के बदले नाम, 150 फीट ऊंचा झंडा भी फहराया

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर दौरे पर हैं। पीएम ने यहां रॉस द्वीप का नाम बदलकर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस द्वीप रखा गया है, नील द्वीप का नाम शहीद द्वीप और हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर स्वराज द्वीप रखा है।

गौरतलब है कि नेताजी की ने आजाद हिंद फौज का 150 फीट ऊंचा झंडा 30 दिसंबर 1943 को अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर पर फहराया था। इसी तर्ज पर पीएम मोदी ने आज पोर्ट ब्लेयर में एक 150 फीट ऊंचा झंडा फहराया और सुभाष चंद्र बोस की याद में एक सिक्का भी जारी किया। उन्होंने यहां 3 द्वीपों के नाम भी बदले हैं।