Follow Us:

कुत्ते के भौंकने पर राहगीर ने मारा पत्थर, गुस्साए मालिक ने मार दी गोली

समाचार फर्स्ट |

राजधानी दिल्ली में एक शख्स को कुत्ते को पत्थर मारने पर अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। दिल्ली में रहने वाले एक 30 वर्षीय शख्स की रविवार शाम हत्या कर दी गई। शख्स पर आरोप है कि उसने एक कुत्ते को पत्थर से मारा था, जिसके बाद कुत्ते के मालिक ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए शख्स की पहचान अशफाक अली के नाम से हुई है। पुलिस ने कुत्ते के मालिक महताब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात मृतक अशफाक काम से लौट रहा था तभी घर के नजदीक एक कुत्ता उस पर भौंकने लगा। कुत्ते के काटने के इस डर ने अशफाक ने उस पर पत्थर फेंक दिया। कुत्ते पर पत्थर फेंकने से उसका मालिक मेहताब बौखला गया और उसने अपनी पिस्टल निकाली और अशफाक पर गोली चला दी। खून से लतपथ अशफाक को देख आसपास के लोग गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर जमा हो गए और उसे नजदीक के अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खून ज्यादा बहने से अशफाक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि महताब घटना के बाद से ही गायब है। डिप्टी कमिशनर अतुल कुमार ठाकुर ने इस बात की पुष्टि की है। यह हत्या उस घटना के बाद की गई जब दोनों लोगों के बीच में कुत्ते को पत्थर मारे जाने के बाद मामला गरमा गया। उन्होंने कहा कि पहली नजर में कुत्ता आरोपी का लग रहा है। पुलिस ने जानकारी दी कि अफाक के ससुर ने पुलिस कंट्रोल रूम में शात सात बजे फोन करके बताया। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि अशफाक को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।