Follow Us:

70वां गणतंत्र दिवस: परेड में पहली बार शामिल हुए आजाद हिंद फौज के 4 सैनिक

समाचार फर्स्ट |

आज 26 जनवरी के दिन भारत ने 70वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस दिन एक से बढ़कर एक झाकियां और जवानों का पराक्रम देखने को मिला। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने -30 डिग्री में जमीन से 18 हज़ार फीट ऊंची बर्फिली चट्टान पर तिरंगा लहराया। तो सूबेदार मेजर रमेश ने लीड करते हुए 9 मोटरसाइकल पर सवार 33 जवानों का शानदार पीरामीड बनाया। लेकिन सबसे खास था पहली बार आजाद हिंद फौज के 90 साल से अधिक उम्र के चार सैनिक का गणतंत्र परेड में हिस्सा लेना।

70वें गणत्रंत दिवस के मौके पर आजाद हिंद फौज के 4 सैनिकों ने परेड में हिस्सा लिया। ये सभी सैनिक चार अलग-अलग जीपों में सवार दिखें। खास बता ये है कि सभी सैनिकों की उम्र 90 वर्ष से ज्यादा थी। ऐसा पहली बार हुआ है जब परेड में इतनी ज्यादा उम्र के सैनिक दिखाई दिए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज (आईएनए) के 4 सैनिकों का नाम लालतीराम (98), परमानंद (99), हीरा सिंह (97), और भागमल (95) है। इन चारों सैनिकों ने दूसरे विश्व युद्ध में हिस्सा लिया था। इनकी जीप में सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर के साथ-साथ आईएनए सेनानी लिखा हुआ था।