Follow Us:

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलाबारी में एक जवान शहीद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पाकिस्तान सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब भी पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना की ओर से LoC पर फायरिंग की जा रही है और मोर्टार भी दागे जा रहे हैं। पाकिस्तानी सेना की तरफ से हो रही इस फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया है जबकि तीन जवान जख्मी हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सीजफायर सुबह करीब साढ़े पांच बजे से करीब साढ़े सात बजे तक हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से भारी मोर्टार चले। जिसमें भारतीय सेना को नुसकान पहुंचा। इससे पहले रविवार की शाम को पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब 7.30 गोलाबारी की, जिसमें गांव बलडो निवासी रमेश लाल की गाय घायल हो गई है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए गोले घरों तक पहुंच गए। गोलाबारी में अन्य नुकसान नहीं हुआ है।  भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।