Follow Us:

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह होंगे अगले नौसेना प्रमुख, सुनील लांबा का लेंगे स्थान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। एडमिरल सुनील लांबा 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। करमबीर सिंह उनकी जगह लेंगे। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है। इस समय वाइस एडमिरल करमबीर सिंह विशाखापट्टनम में पूर्वी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के तौर पर कार्यरत हैं।

करमबीर सिंह पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखते हैं। एनडीए में शामिल होने से पहले उन्होंने महाराष्ट्र के बार्न्स स्कूल से स्नातक की पढ़ाई की है। नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र रहे हैं।

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह ने जुलाई 1980 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। वर्ष 1982 में हेलीकॉप्टर के पायलट के तौर पर उनकी नियुक्ति हुई थी। उन्होंने चेतक और कामोव हेलीकॉप्टर को उड़ाया है। कॅरियर के विभिन्न चरणों में उन्होंने चार जहाजों की कमान संभाली है।