जिला कुल्लू के पतलीकूहल क्षेत्र में बड़ाग्रां नाले में दो मजदूरों की गिरकर मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों मजदूर खाना खाने के बाद अपने कमरे की तरफ सोने जा रहे थे कि इस दौरान पांव फिसल गया और दोनों नाले में जा गिरे जिसे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के हर पहलु की जांच की जा रही है।
(आगे की खबर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें)
.jpeg)
एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दोनों मजदूर कंचनजंगा प्रोजैक्ट में काम करते थे और अब तक की छानबीन में पाया कि यह हादसा रात के समय हुआ और उस समय दोनों खाना खाने के बाद कमरे की तरफ सोने जा रहे थे कि हादसा पेश आया। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरों की पहचान नेपाल निवासी नाम प्रकाश ओली(19) और लोकी राम (22) के रूप में हुई है जो राम कुमार राय ठेकेदार के साथ प्रोजैक्ट में काम करते थे।
.png)



