Follow Us:

J&K: पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, फायरिंग में BSF का एक जवान शहीद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सोमवार को पुंछ में गांवों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे। पाकिस्तान की इस फायरिंग में बीएसएफ का एक ऑफिसर शहीद हो गया जबकि 4 अन्य जवान घायल हुए हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार सुबह 7.45 बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने शाहपुर और केरनी सेक्टरों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से हमला किया। पाकिस्तान की कार्रवाई में 6 साल का एक बच्चा भी मारा गया है। पुंछ में 9 स्थानीय लोग घायल हो गए हैं जिनका स्थानीय अस्पताल में इनका इलाज जारी है।

सेना ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की। उन्होंने एक साथ कई मोर्टार दागे और भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए छोटे हथियारों का भी इस्तेमाल किया। भारतीय सेना ने इसका पलटवार करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।