चुनाव 2022

पंजाब में AAP की राह पर कांग्रेस, जनता से मांगी जा रही CM चेहरे की राय

पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस ने सीएम के चहरे की खोज शुरू कर दी है। खास बात ये है कि पंजाब में कांग्रेस ने सीएम चेहर के लिए आम आदमी पार्टी के फार्मूले को अपनाते हुए जनता से कॉल के माध्यम से सीएम चेहरे के लिए लोगों की राय मांगी है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान को सीएम उम्मीदवार घोषित करने से पहले जनता से राय मांगी थी। जनता की राय के बाद ही आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में भगवंत मान को सीएम बनाने का ऐलान किया है।

पंजाब में सीएम चेहरे के लिए जनता से फोन के जरिए राय ली जा रही है। हालांकि पंजाब में कांग्रेस ने सीएम चहरे के लिए तीन ऑप्शन दिए हैं। इसमें से मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और तीसरा ऑप्सन बिना सीएम चेहरे के चुनाव मैदान में उतरने का है।

हैरान करने वाली बात ये है कि कांग्रेस ने सीएम चेहरे के लिए सुनील जाखड़ और सुखजिंदर रंधावा जैसे बड़े नामों को ऑप्शन में शामिल नहीं किया है। बता दें कि अभी हाल ही में सुनील जाखड़ ने दावा किया था कि कैप्टन के इस्तीफे के बाद कांग्रेस विधायकों ने उन्हें सीएम बनाने के लिए वोट किया था। जबकि सिद्धू को 6 और चन्नी को 2 वोट मिले थे।

Samachar First

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

15 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

15 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

15 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

15 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

15 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

15 hours ago