चुनाव 2022

यूपी: कुछ देर में थमेगा छठे चरण का प्रचार, 676 प्रत्याशी आजमाएंगे अपनी किस्मत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के छठवें चरण का प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा। तीन मार्च को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से मतदान कराया जाएगा, इस संबंध में आवश्यक तैयारियां व व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा। छठें चरण में 11 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इस चरण में कुल 676 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में प्रदेश के 10 जिलों की 57 विधान सभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान करने का समय तय है। दस जिलों में आंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया की विधान सभा सीटें शामिल हैं। प्रत्याशियों की ओर से किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर रोक मतदान समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित व्यवस्था कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इन सीटों के लिए पड़ेंगे वोट : 57 विधान सभा सीटों में कटेहरी, टांडा, आलापुर (सुरक्षित), जलालपुर, अकबरपुर, तुलसीपुर, गैंसड़ी, उतरौला, बलरामपुर (सुरक्षित), शोहरतगढ़, कपिलवस्तु (सुरक्षित), बांसी, इटवा, डुमरियागंज, हरैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा (सुरक्षित), मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा (सुरक्षित), फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज (सुरक्षित), पनियरा, कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी (सुरक्षित), चौरी-चौरा, बांसगांव (सुरक्षित), चिल्लूपार, खड्डा, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा, रामकोला (सुरक्षित), रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर (सुरक्षित), बरहज, बेल्थरा रोड (सुरक्षित), रसड़ा, सिकन्दरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह व बैरिया सीटें हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

17 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

18 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 hours ago