हिमाचल

करुणामूलक संघ ने मंत्री सुरेश भारद्वाज की सद्बुद्धि के लिए किया हवन

करुणामूल्क संघ की क्रमिक भूख हड़ताल के 215 दिन हो गए हैं। शिवरात्रि के पावन अवसर पर संघ ने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की सद्बुद्धि के लिए हवन किया ताकि वह मुख्यमंत्री को सलाह दे सकें और 3 मार्च को होने वाली कैबिनेट में उनकी मांग मान सकें।

यह हवन विशेष तौर पर जयराम सरकार के चाणक्य माने जाने वाले शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के लिए रखा गया। भगवान से प्रार्थना की गई कि वर्तमान सरकार को सद्बुद्धि दे और इन करुणामूलक आश्रित परिवारों के बारे में सरकार कोई सकारात्मक फैसला ले।

करुणामूलक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार का कहना है की हम इसी तरह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे फ़िर चाहे उन्हें मरना ही क्यों न पड़े। 215 दिनों से यह करुणामूलक परिवार कालीबाड़ी मंदिर के पास एक वर्षा शालिका में इतनी वर्षा और बर्फबारी में भी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन सरकार इनके प्रति उदासीन है। सरकार के झूठे आश्वासनों के कारण यह परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गए हैं। यदि सरकार करुणामूलक परिवारों के हित में कोई फैसला नहीं लेगी तो अब यह परिवार चुप नहीं बैठेंगे और आने वाले टाइम पर उग्र आंदोलन करेंगे।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

17 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

18 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 hours ago