चुनाव 2022

उन्नाव रेप पीड़िता की मां को पड़े मात्र 1555 वोट, नहीं चला सहानुभूति कार्ड

उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। भाजपा यहां 255 सीट लेकर सरकार बनाने जा रही है। हालांकि इस चुनाव में पार्टी को कई बड़े नुकसान भी हुए हैं क्योंकि पार्टी के उप-मुख्यमंत्री सहित 11 मंत्रियों के भी हारने की ख़बर है। इसी बीच ये चुनाव कांग्रेस के लिए निराशा भरा रहा क्योंकि कांग्रेस इतनी मेहनत के बाद भी कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

यहां तक कि कांग्रेस ने 40 फीसदी महिलाओं को पार्टी टिकट दिया था, जिसमें सबसे अहम थी उन्नाव सदर विधानसभा सीट से उम्मीदवार आशा सिंह। आशा सिंह को हार का सामना करना पड़ा है और उन्हें 1555 वोट पड़े हैं। जैसे ही कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया तो कई पार्टियों में हलचल हुई तो लोगों का सेंटीमेंट एक साथ हो गया। लेकिन आखिर में नतीजे भाजपा के पक्ष में ही रहे।

आपको बता दें कि उन्नाव से कांग्रेस प्रत्याशी आशा सिंह की बेटी रेप का शिकार हुई थी। इस रेप केस में भाजपा के विधायक रह चुके कुलदीप सिंह सेंगर को सज़ा सुनाई गई थी। इसी के चलते पार्टी ने भी सेंगर को हटा दिया। इसी बीच माना जा रहा था कि यहां की जनता की सहानुभुति भाजपा के एंटी थी।

इसी के चलते कांग्रेस ने आशा सिंह को टिकट देकर बेहतरीन पैंतरा आजमाया। राजनीति में पहली बार कदम रखने वाली आशा सिंह ने इस मुकाबले को महिला सम्मान की लड़ाई से जोड़ दिया था। प्रियंका गांधी ने आशा सिंह को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। लेकिन आखिर में यहां से भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता ने जीत दर्ज की।

Manish Koul

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

11 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

11 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

11 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

11 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

11 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

11 hours ago