<p>महिला पुलिस थाना ऊना में एक महिला ने गगरेट गांव में रहने वाले एक दंपति पर उससे जबरन वेश्यावृति का धंधा करने का आरोप लगाया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी महिला का पति भी उसके साथ दुराचार करता है जिससे वह परेशान है। महिला असम राज्य की रहने वाली है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार असम की रहने वाली एक प्रवासी महिला ने महिला पुलिस थाना में अपने साथ एक दंपति द्वारा किये जा रहे अत्याचार की दास्तां इस कदर सुनाई की सभी की आंखों में आंसू आ गए। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की वह गगरेट के एक गांव में एक दंपति के यहां कामकाज के लिए आई हूं और पिछले दो महीने से वहीं पर रहती हूं। लेकिन जब से मैं यहां आई हूं, तब से महिला का पति मुझसे जबरन दुराचार करता आ रहा है। मुझसे दोनों ही वेश्यावृति का धंधा करवाते हैं। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज़ कर लिया और मामले की जांच कर रही है।</p>
<p> </p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…