<p>ऊना में अंब के तहत बेहड़ी में आग की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी बुरी तरह से झुलस गई। गंभीर हालत में पीडि़ता को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक बेहड़ी निवासी वर्षा शुक्रवार दोपहर स्कूल से वापिस घर पहुंची। रसोई में वह चाय बना रही थी, इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।</p>
<p>किशोरी की चीखें सुनकर परिजनों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। उन्होंने आग पर काबू भी पा लिया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह जल चुकी थी। परिजन उसे साथ अस्पताल में ले गए। जहां से उसे अंब लाया गया, लेकिन अंब से भी उसकी नाजुक होती हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(1611).jpeg” style=”height:400px; width:500px” /></p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…