<p>जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर उप-मंडल के अंतर्गत मनियाड गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान नन्द कुमार (31) सपुत्र ओंकार चंद राणा गांव मनियाड़ डाकघर लंबागांव के रुप मे हुई है। मृतक चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता था और मृतक की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी भी चंडीगढ़ में उसके साथ ही रहती थी। मृतक कुछ दिन पहलें अकेला अपने घर मनियाड आया था।</p>
<p>जानकारी अनुसार मृतक रविवार सुबह ही अपने घर से चण्डीगढ़ के लिए गया था। लेकिन, सोमवार सुबह दस बजे के करीब गांववासियों ने मृतक के शव को उसके घर से कुछ दूरी पर दूर एक पेड़ से लटका हुआ देखा।</p>
<p>जिसकी सूचना गांववासियों ने लंबागांव पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया और अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है । मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ विपिन कुमार ने की है ।</p>
<p> </p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…