फोर लेन हाईवे मनाली-चंडीगढ़ में रफ्तार का कहर, तीन गाड़ियों में जोरदार टक्कर

<p>हिमाचल के मंडी में फोर लेन हाईवे बनने से रफ्तार का कहर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन इस हाईवे पर दुर्घटनाएं बढ़ रही है। वीरवार देर शाम भी हादसे में मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तीन गाड़ियों में जोरदार टक्कर हुई।</p>

<p>हादसा मंडी के पुलघराट के पास हुआ है। हादसे में चार लोगों के घायल होने की खबर है और उन्हें मंडी के जोनल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक, सुंदरनगर निवासी अभिनय कुमार और निखिल अपनी कार में मंडी की तरफ आ रहे थे। पुरघराट के पास मंडी की तरफ से तेज रफ्तार में आई रही एक कार उनकी कार से टकरा गई। इससे अभिनय, निखिल तथा दूसरी कार में सवार पंकज ठाकुर (बग्गी) और लुदरमणी निवासी थुनाग घायल हो गए। यही नहीं इन दोनों कारों के टकराने से मंडी की तरफ से आ रही एक अन्य कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गनीमत यह रही कि कार सवार को कोई चोट नहीं आई।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

43 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

56 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

20 hours ago