क्राइम/हादसा

सिद्धू मूसेवाला को सबसे करीब से गोली मारने वाला शूटर्स अंकित सिरसा गिरफ्तार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने शुटआउट में शामिल एक और आरोपी अंकित सिरसा और उसके साथ सचिन भिवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को बीती रात दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पंजाब पुलिस की तीन वर्दी और दो पिस्टल बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि अंकित ने सबसे करीब जाकर सिद्धू मूसेवाला को गोली मारी थी।

पुलिस की मुताबिक 9वीं पास अंकित सिरसा ने 4 महीने पहले ही लॉरेंस बिश्नाई गैंग को जॉइन किया था और सिद्धू मूसेवाला उसका पहला मर्डर था। उसने दोनों हाथों से गोलियां चलाई थीं। अंकित राजस्थान में हत्या के प्रयास के दो अन्य जघन्य मामलों में भी शामिल था। लेकिन मर्डर उसने पहली ही बार किया था। प्रियव्रत फौजी के साथ अंकित उसकी गाड़ी में ही मौजूद था। शुरू में अंकित और फौजी दोनों एक साथ भागे थे।

बता दें कि प्रियव्रत को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि सचिन भिवानी सिद्धू मूसेवाला मामले में 4 शूटरों को पनाह देने के लिए जिम्मेदार था। बता दें कि इस मामले में पुलिस अब तक दर्जनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि शूटर्स की धरपकड़ जारी है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

आधा महीना बीत गया नहीं मिली एचआरटीसी के रिटायरियों को जून महीने की पेंशन

मंडी, 15 जून: पथ परिवहन पेंशनर्ज कल्याण संगठन ने रोष जताया है कि जून महीना…

15 hours ago

अच्छी पहलः मंडी के जोनल अस्पताल के सभी पंजीकरण काउंटर पर टोकन मशीनें स्थापित

मंडी, 15 जून: मंडी जोनल अस्पताल में आने वाले मरीजों को पंजीकरण यानी पर्ची बनाने…

15 hours ago

वनों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए जन सहभागिता नितांत आवश्यक: डीसी

धर्मशाला, 15 जून: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि वन हमारी अमूल्य सम्पदा है जिसकी…

15 hours ago

तीन विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए सह पर्यवेक्षक

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि कांग्रेस पार्टी…

15 hours ago

चंबा में आईबी अधिकारी की हत्या के मामले में तीन और गिरफ्तार

चंबा, 15 जून: हिमाचल के चंबा और जम्‍मू सीमा के साथ सटे किहार एरिया में…

15 hours ago

पूर्व मंत्री रमेश ध्‍वाला के तेवरों ने बढ़ाई बीजेपी में टेंशन

कांगड़ा : अगर देहरा को जिला बनाते हैं, तो मैं कांग्रेस से चुनाव लड़ने को…

17 hours ago