जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हिमस्खलन, हिमाचल का जवान शहीद

<p>जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में गुरुवार को हुए हिमस्खलन में एक जवान शहीद हो गया। जबकि अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। ये जवान पुंछ सेक्टर के सब्जियान क्षेत्र में स्थित आर्मी पोस्ट में तैनात थे। बताया जा रहा है कि शहीद हुआ जवान सेना की 44 आरआर का हिस्सा था। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर लाइन ऑफ कंट्रोल के पास सुबह 4 बजे हिमस्खलन आया। इसी दौरान लांस नायक सपन मेहरा की मौके पर ही मौत हो गई। लांस नायक सपन मेहरा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले थे।</p>

<p>जो जवान घायल हुआ है उसकी पहचान पंजाब के हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है, उन्हें पास के ही आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमस्खलन होने के तुरंत बाद अन्य जवानों ने वहां पर जवानों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया।</p>

<p>बता दें कि इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बढ़ती ठंड और बर्फबारी से आम आदमी के साथ-साथ सेना के जवान के लिए भी वहां रहना काफी मुश्किल हो जाता है। हिमस्खलन के कारण इससे पहले भी कई जवान अपनी जान गंवा चुके हैं।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

5 seconds ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

27 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

5 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago