चंबा: महिला को बचाने के लिए भालू से भिड़ गया व्यक्ति, गंभीर घायल

चंबा जिला के डलहौजी में बनीखेत हेलीपैड के पास भालू ने हमला कर एक व्यक्ति को बुरी तरह से घायल कर दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद बनीखेत स्थित हेलीपैड के साथ लगते जंगल में अरविंद कुमार घास काटने गया हुआ था। इस दौरान जंगल में ही एक महिला भी घास काट रही थी। घास काटते वक्त अचानक रीछ ने महिला पर हमला कर दिया। वहीं, मौके पर मौजूद अरविंद महिला को बचाने के लिए रीछ से भिड़ गया।

रीछ ने महिला को छोड़ कर अरविंद पर हमला कर दिया। इस दौरान करीब पांच से दस मिनट तक दोनों के बीच भिड़ंत हुई। जिससे अरविंद के मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

उधर, अरविंद के भालू के साथ भिड़ने के दौरान मौके पर मौजूद महिला ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया, जिस पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने डंड़ों के हमले से रीछ को मार अरविंद की जान बचाई।

भालू के हमले से अरविंद कुमार बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत में लाया गयाए जहां से बाद में उसे पठानकोट रेफर कर दिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

3 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

4 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

5 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

5 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

6 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

6 hours ago