<p>बिलासपुर के पंजगाई क्षेत्र के टिकरी गांव में 2 दिन पहले हुए कथित गोलीकांड मामला अब और उलझता जा रहा है। गोली चलाकर एक व्यक्ति को घायल कर देने के आरोप में गिरफ्तार चल रहे एक आरोपी की पत्नी ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला बिलासपुर महिला थाना में दर्ज करवाया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए हैं।</p>
<p>महिला ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति गत 26 जून को उसे जबरदस्ती उठाकर एक गाड़ी में घुमारवीं की ओर ले गया, जहां एक होटल में उक्त व्यक्ति ने उसके विरोध करने के बावजूद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने यह भी बताया कि उक्त व्यक्ति ने इस घटना को किसी को न बताने की चेतावनी भी दी थी। डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है व छानबीन जारी है।</p>
<p> </p>
<p> </p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…