<p>मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर पनारसा के पास सोमवार सुबह एक बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार दो लोग घायल हो गए। </p>
<p>जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर अखबारों को लेकर मंडी से कुल्लू की तरफ जा रही थी। इस बीच पनारसा के पास गाड़ी स्किड होकर अनियंत्रित हो गई और ब्यास किनारे जा पहुंची। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। जहां पर दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।</p>
<p>एएसपी पुनीत रघु ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों की पहचान अशोक और लवली निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लवली ने लिफ्ट ली थी। वहीं, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।</p>
<p> </p>
Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…
Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…