<p>20 फरवरी से इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर ग्लेशियर में लापता एक और जवान का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान कांगड़ा के 24 साल के नितिन राणा के तौर पर की गई है। उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ घंटों में बचे हुए 2 जवानों को भी तलाश लिया जाएगा। पूह के एडीएम शिव मोहन ने शव बरामद होने की पुष्टि की है।</p>
<p>गौरतलब है कि 20 फरवरी को किन्नौर में ग्लेशियर की चपेट में आने से 5 जवान लापता हो गए थे, जबकि एक को तुरंत ही बर्फ से निकाल लिया गया था, जिसने पूह पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। अब तक 5 में से 3 शव बरामद कर लिए गए हैं। इसमें 2 हिमाचल और एक पश्चिम बंगाल का जवान शामिल है। करीब 500 जवान ग्लेशियर में लापता सैनिकों को तलाशने में लगे हुए हैं। इसके लिए डीआरडीओ की भी मदद ली गई है।</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…