उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 12 की मौत

उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खाई से गिर कर बस यमुना नदी में जा गिरी। उत्तरकाशी के नौगांव से विकासनगर जा रही एक निजी बस के खाई में गिरने से 12 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 14 यात्री घायल हैं। घायलों को डामटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक हादसा आज करीब 12:30 बजे यमुनोत्री हाईवे पर डामटा क्षेत्र के पास हुआ। निजी कंपनी की बस सुबह जानकीचट्टी से बड़कोट होते हुए विकासनगर जा रही थी। डामटा पहुंचने से पहले किमथात में चालक संतुलन खो बैठा और बस डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना पर डामटा और नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। सूचना के बाद एसडीआरएफ का 18 सदस्यीय दल मौके के लिए रवाना हुआ। चार जवान हेलीकॉप्टर से भेजे गए।

खाई से 9 शव निकाले गए, जबकि अस्पताल ले जाते वक्त 3 यात्रियों की मौत हो गई। साथ ही 14 घायलों को डामटा अस्पताल पहुंचाया गया। पांच गंभीर घायलों को देहरादून लाने की तैयारी की जा रही है। बस में 25 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

Samachar First

Recent Posts

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

32 mins ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

47 mins ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

1 hour ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

2 hours ago

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

3 hours ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

3 hours ago