चंबा-तीसा मार्ग पर खाई में गिरी कार, 1 की मौत 1 घायल

<p>चंबा में तीसा मार्ग पर सोमवार सुबह कल्हेल नामक स्थान पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में दो लोग मौजूद थे जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान गुड्डू राम निवासी द्रबला पंचायत कल्हेल के रूप में हुई है जबकि घायल व्यक्ति की पहचान नारायण सिंह निवासी कल्हेल के रूप में हुई है। घायल को इलाज के लिए चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार कल्हेल पंचायत में पीएचसी के समीप के कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये कार रविवार रात को दुर्घटनाग्रस्त हुई लेकिन इसकी जानकारी सुबह लोगों को मिली। सुबह स्थानीय लोगों ने कार नाले में पड़ी देखी। लोगों ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो कार में सवार दो लोगों में से एक की मौत हो चुकि थी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था। लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।</p>

<p>वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4660).jpeg” style=”height:947px; width:650px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Pre-Matric Scholarship for SC ST Students: भारत सरकार ने केंद्र प्रायोजित स्कॉलरशिप स्कीम के लिए…

5 mins ago

Mandi News: बेटियों ने दी मुखाग्नि तो हर आंख हुई नम, खूब छलके आंसू

  18 माह तक कैंसर से जंग लड़ने बाद मौत से हारा कुफरी का कृष्ण…

21 mins ago

Himachal: रोल प्ले में जिला सिरमौर के छात्र रहे अव्वल

  State-Level Role Play Competition Solan : एससीईआरटी सोलन में सोमवार से दो दिवसीय राज्य…

38 mins ago

Politics: जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहे सुक्खू: जयराम

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला करते हुए…

3 hours ago

संघ ने उजागर की मेडिकल कॉलेज नाहन की अव्यवस्थाएं, सरकार से सुधार की मांग

नव भारत युवा संघ ने डॉ. वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन की अव्यवस्थाओं को…

3 hours ago

Hamirpur News: मॉडल प्रदर्शनी में कन्या स्कूल हमीरपुर अव्वल, नरेली ने प्रश्नोत्तरी में मारी बाजी

Children's Fair 2024: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में सोमवार को आयोजित बाल…

3 hours ago