क्राइम/हादसा

चंबा: नशे में धुत होकर युवक सांप को कर रहा था KISS, काटने से हुई मौत

उपमंडल सलूणी के तहत आती ग्राम पंचायत करवाल में एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान देवो (38) पुत्र नंदू निवासी गांव संधवार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को देवो ने नशे की हालत में एक सांप को पकड़ लिया। इसके बाद वे उसे कभी अपने हाथ तो कभी मुंह से किस करने लगा। इससे सांप ने उसे जीभ पर काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

इस सारी घटना के एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे व्यक्ति नेश में धुत्त होकर सांप को पकड़कर किस कर रहा है। इस दौरान कुछ बच्चे पास में खड़े होकर उसका वीडियो भी बनाते हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहले तो सांप अपनी जान बचाने के लिए व्यक्ति के चंगुल से छूटने का प्रयास करता रहा, लेकिन जब वह नहीं छूटा तो गुस्से में आकर उसने देवो के मुंह पर डस लिया।

मुंह में सर्पदंश के कारण जीभ में जहर फैल चुका था और जीभ में सूजन आ गई। इसके चलते देर शाम उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि देवो घर में अकेला ही रहता था और आए दिन ऐसी शरारतें करता रहता था। उसने जानबूझ कर मौत को गले लगा लिया। ग्राम पंचायत करवाल के प्रधान सुरेंद्र कुमार का कहना है कि उनको देवो की मौत की सूचना मिली है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गई है, जिसको देखने से लगता है कि देवो ने जबरदस्ती सांप को पकड़ कर अपने मुंह में डंक मरवाया है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago