कुल्लू में पुलिस द्वारा चरस खरीददार को पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुल्लू के बंजार स्थित फागू पुल के पास 11 जून को पकड़ी गई 42 किलो 50 ग्राम चरस मामले में पुलिस अब उस व्यक्ति तक पहुंच गई है। जो इतनी बड़ी खेप को खरीदने वाला है।

पुलिस ने खरीदने वाले व्यक्ति को हरियाणा राज्य के सोनीपत से व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया है। उक्त व्यक्ति इस चरस की खेप की डिलीवरी सुंदरनगर में लेने वाला था। लेकिन उससे पहले पुलिस ने बंजार में टाटा-407 पिकअप गाड़ी से इस चरस को बरामद कर लिया था और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले की छानबीन में अब पुलिस ने एक के बाद एक कड़ी को खंगालते हुए अब खरीददार को भी गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा के सोनीपत से कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर कुल्लू लाने वाली पुलिस टीम को संस्थागत कोरेंटाइन पर भेज दिया गया है।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चरस खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जो इस चरस की डिलीवरी सुंदरनगर से लेने वाला था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कुलदीप सिंह पुत्र ओम प्रकाश सोनीपत हरियाणा को एनडीपीएस की 29 धारा के तहत गिरफ्तार कर दिया है। कुल्लू पुलिस की टीम ने उसे हरियाणा के सोनीपत से ही गिरफ्तार किया है।

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…
कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…
दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…
राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…
विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…