सराच से लापता किशोर का शव बरामद, हत्या की आशंका

<p>जिला कुल्लू के सराच से लापता किशोर का पुलिस ने अप्पर मौहल से शव बरामद किया है। किशोर 24 नवम्बर से लापता था जब वह कोलीबेहड में एक मुंडन संस्कार समारोह में गया हुआ था कि उसके बाद घर नहीं लौटा। पुलिस ने 10 दिनों के बाद अप्पर मौहल में पुल के नीचे से किशोर का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचा दिया है और क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है।</p>

<p>वहीं, परिजनों की माने तो उनके बेटे की हत्या हुई है जिसकी गहनता से जांच करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार शव को जंगली जानवरों ने नोचना शुरू कर दिया था। हालांकि शव की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि शव को यहां दो तीन दिन पहले ही फैंका होगा। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।</p>

<p>एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की मौत के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले को हर पहलु से देख रही है। गौरतलब है कि पाहनाला क्षेत्र के सराच गांव का 14 साल का टविंद्र&nbsp; 24 नवंबर को कोलीबेहड में मुंडन संस्कार में गया हुआ था उसके बाद घर नहीं लौटा। जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस में की थी और उसके बाद पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू की थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

2 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

2 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

3 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

5 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

5 hours ago