मंडी: लडभड़ोल में पागल कुत्तों ने 3 महिलाओं को काटा, एक की हालत गंभीर

<p>जिला मंडी के लडभड़ोल तहसील में दलेड़ पंचायत के कसीरी और भगेहड़ गांव में सोमवार को पागल कुत्तों ने तीन महिलाओं पर झपटकर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना से लोगों में दहशत है। कसीरी गांव की वीणा देवी (43) कुसमा देवी भगेहड़ (42) और यशोधा (50) को कुत्तों ने लहुलूहान कर दिया। सभी को उपचार के लिए लडभड़ोल के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र ले जाया गया, जहां पर वीणा की गंभीर हालत को देखते हुए बैजनाथ रेफर कर दिया गया है।</p>

<p>स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा और पागल कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है ताकि किसी और को यह कुत्ते अपना शिकार न बना सकें। बता दें कि जिला प्रशासन समय-समय पर आवारा कुत्तों की नसबंदी और इन्हें पकड़ने के दावे तो करता रहता है, लेकिन जिला के बहुत से स्थान ऐसे हैं जहां पर आवारा कुत्तों का खूब आतंक है। ऐसे में प्रशासन और सरकार के दावों की पोल खुलकर रह गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

10 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

11 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

11 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

12 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

13 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago