क्राइम/हादसा

शर्मसार: नाली में पड़ा मिला 7 महीने का भ्रूण, पुलिस कर रही छानबीन

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां ओद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के वार्ड नंबर सात में एमसी पार्क के पास नाली में 7 महीने का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब लोगों ने नाली में भ्रूण पड़ा देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जो भ्रूण मिला है वह एक मेल भ्रूण है जो मृत पाया गया है।

पुलिस मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने भ्रूण को अस्पताल पहुंचा दिया है। नालागढ़ अस्पताल की डॉ. साक्षी ने बताया कि उनके पास पुलिस जो भ्रूण लेकर आई ती वे करीब सात महीने का है और ये एक मेल भ्रूण था।

बता दें कि बीबीएन में ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन आज दिन तक सभी मामले अनसुलझे हैं।

Samachar First

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

3 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

3 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

14 hours ago