<p>जिला कुल्लू की सैंज घाटी के भलाण में एक मकान जलकर राख हो गया है। जिसमें करीब पांच लाख रुपए के नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम के समय अचानक गांव के कली राम नाम के व्यक्ति के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने मकान को अपनी चपेट में ले लिया।</p>
<p>हालांकि गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग की तेज लपटों और मकान लकड़ी का होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिससे मकान राख हो गया है। हालांकि घटना में किसी के जानी नुक्सान होने की जानकारी नहीं है लेकिन मकान जल जाने के कारण संपत्ति को करीब 5 लाख के नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।</p>
<p> </p>
शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…
आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…