जमीनी विवाद के चलते हुई बहसबाजी, गुस्से में भाभी ने देवर के गुप्तांग को काटा

<p>जिला ऊना के बंगाणा के एक गांव में महिला ने जमीनी विवाद के चलते अपने देवर का गुप्तांग काट लिया। हादसे में घायल देवर को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्तपाल ऊना में भर्ती करवाया गया है। मामले में क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।&nbsp;</p>

<p>जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को बंगाणा के एक गांव का युवक बाइक लेकर जा रहा था कि रास्ते में जमीन विवाद को लेकर उसकी भाभी समेत अन्य कुछ लोगों के साथ बहस शुरू हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई और भाभी ने देवर के गुप्तांग को दांतों से काट लिया। घायल अवस्था में देवर को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसे चार टांके लगे हैं।</p>

<p>बता दें कि घायल देवर ने भाभी व अन्य लोगों को खिलाफ पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, भाभी ने भी देवर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से मिली शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

7 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

8 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

8 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

  Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

8 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

8 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

8 hours ago