हमीरपुर: अमरोह में सड़क किनारे व्यक्ति का शव बरामद

<p>हमीरपुर के उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति का शव अमरोह के बुंगा मंदिर के पास पानी के टैंक के पास पड़ा था। लोगों ने सड़क किनारे पड़े शव की सुचना पंचायत प्रधान और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक की पहचान विजय कुमार (45) निवासी अमरोह के रूप में की गई है। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।</p>

<p>जानकारी अनुसार विजय मंगलवार को तीन बजे घर से निकला था और शाम को उसने भरेड़ी में शराब का सेवन भी किया हुआ था।&nbsp; पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उक्त व्यक्ति बीएसएनएल विभाग का कर्मचारी था और बिलासपुर जिला में कार्यरत था।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत ने बताया कि पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राधाकृष्ण मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टि में व्यक्ति की गिरने से और ठंड के कारण मौत होने का अंदेशा है। जानकारी अनुसार इसने भरेड़ी में शराब पी रखी थी। शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

29 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

42 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

18 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 hours ago