क्राइम/हादसा

हिमाचल: किन्नौर में 13 साल की नाबालिग की हत्या, बेड बॉक्स में मिला शव

हिमाचल प्रदेश में 13 साल की नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। मामला जिला किन्नौर का है। मृतक लड़की नेपाली मूल की है और उसका शव बंद कमरे के बेड बॉक्स में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 14 मई की रात किशोरी की मां ने पुलिस थाना भावानगर में रिपोर्ट दर्ज करवार्द थी कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने उसकी बेटी के अगवा कर छुपाया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। आरोपी युवक के कमरे में ताला लगा हुआ था। मकान मालिक और परिजनों ने कमरे का ताला तोड़कर देखा तो बंद कमरे के बेड बॉक्स में संदिग्ध हालत में किशोरी का शव पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस थाना भावानगर को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ भावानगर राजू की अगुवाई में भावानगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा।

इसके बाद पुलिस की एक टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली रवानी हुई। पुलिस ने दो दिन के भीतर दिल्ली पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस आरोपी को अपने साथ गिरफ्तार कर किन्नौर ले गई है। आरोपी इस्ट सिक्किम का रहने वाला है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान हत्या को अंजाम देने की बात को कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ भावानगर राजू ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 302 के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से की गई पूछताछ में हत्या करने की बात को कबूल किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

3 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

19 hours ago