क्राइम/हादसा

हिमाचल: चौपाल में पिकअप हादसे का शिकार, 2 लोगों की मौत 1 गंभीर

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। सड़क हादसे का ताजा मामला जिला शिमला के उपमंडल चौपाल में पेश आया है। यहां लाणी बमटा से करीब 6 किलोमीटर बमटा झिकनीपुल मार्ग पर एक पिकअप गाड़ी नंबर HP 63-3453 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप सवार 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक व्यक्ति मनोज कुमार स्थानीय है जबकि एक मृतक नेपाली मूल का है। वहीं, एक अन्य घायल का अस्पताल में इजाल जारी है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय पिकअप में 3 लोग सवार थे जिनमें से स्थानीय निवासी मनोज कुमार और दो नेपाली मूल के हैं। तीनों पिकअप में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी बीच सुबर 10 बजे के करीब झिकनीपुल मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। लेकिन इनमें से नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल स्थानीय निवासी मनोज कुमार की भी चौपाल अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद मौत हो गई। जबकि तीसरे घायल का इलाज जारी है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुर कर दी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

45 mins ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

49 mins ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

1 hour ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

3 hours ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

4 hours ago

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट लोकतंत्र को कमजोर…

4 hours ago