<p>जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में वीरवार को जवाहर सुरंग के पास हिमस्खलन होने से 10 पुलिसकर्मियों के फंस जाने की आशंका है। रेस्क्यू टीम ने 3 पुलिसकर्मियों को जीवित निकाल लिया है। 4 पुलिसकर्मी के शव मिले हैं जबकि 3 अभी भी लापता हैं। उन्हें बचाने के पूर प्रयास किए जा रहे हैं।</p>
<p>एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड में जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर यह हिमस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि वहां तैनात 10 पुलिसकर्मी सुरक्षित बताए गए हैं जबकि दस अन्य के फंस जाने की आशंका है। उन्होंने कहा, ‘पुलिस बचाव दल और अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं।’ इस ऑपरेशन की शुरुआत के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्विटर पर इस घटना की जानकारी दी।</p>
<p>अधिकारियों के अनुसार कश्मीर घाटी में बुधवार से ही बर्फबारी हो रही थी। पिछले 24 घंटे में कुलगाम जिले में सबसे अधिक हिमपात हुआ हैं । जिले के कुछ हिस्सों में 5 फीट तक बफबारी हुई। स्नो ऐंड एवेलांच स्टडीज स्टैब्लिशमेंट ने अगले 24 घंटे के लिए जम्मू कश्मीर के 22 जिलों में से 16 के लिए विभिन्न स्तर की हिमस्खलन चेतावनी जारी की है।</p>
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…
Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…
Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…