<p>ज्वालामुखी में बने दी हट्टी नामक स्थान पर बाइक सवार श्रद्धालुओं ने सकड़ पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को इलाज के लिए ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के 15 मिनट बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस चौकी रानीताल के तहत यह मामला पेश आया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार मंगलवार को रीतो देवी (70) पत्नी हिर सिंह घर से दवाई लेने निकली थी। इसी बीच बने की हट्टी के पास सड़क पार करते समय महिला को बाइक सवार श्रद्धालुओं ने टक्कर मार दी। इस हादसे में हुजुर्ग महिला की गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला को इलाज के लिए ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया। लेकिन इस दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जिस बाइक के साथ महिला की टक्कर हुई उसमे 2 लोग सवार थे जो होशियारपुर से थे और कांगड़ा की ओर जा रहे थे।</p>
<p>उधर ज्वालाजी पुलिस ने मामला अन्य चोंकी का होने के चलते अपनी कागजी कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी रानीताल पुलिस चोंकी में दी। डी एस पी देहरा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…