कांगड़ा: रंगरूटी छुट्टी पर घर आए शाहपुर के जवान की मौत

जबलपुर से रंगरूटी छुट्टी पर घर आए शाहपुर के बोह निवासी जवान की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बोह की रुपेहड़ पंचायत का जवान सन्नी कुमार (21) पुत्र उज्जती राम की मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे शाहपुर अस्पताल ले गए लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

गौरतलब है कि सन्नी 6 महीने पहले की जेक राइफल में भर्ती हुआ था और जबलपुर में ट्रेनिंग कर रहा था। सन्नी 6 महीने की ट्रेनिंग लेने का बाद 12 अगस्त को ही 28 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था और 5 सितंबर को वापस जाना था।

जम्मू-कश्मीर में कांगड़ा के जवान की मौत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कांगड़ा के सीआरपीएफ जवान की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। मृतक सैनिक की पहचान मुनीष कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव कसवाड़ा डाकघर समेला तहसील व जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनीष मंगलवार रात को अचानक से बीमार हो गए। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरन उसकी मौत हो गई। सैनिक का पार्थिव शरीर आज शाम तक उसके पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। सैनिक का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

शिमला में जनवादी महिला समिति का धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व…

1 hour ago

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

2 hours ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

2 hours ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

5 hours ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

5 hours ago